मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी और केंद्र के खिलाफ जेएमएम ने निकाला आक्रोश मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 10वें समन के विरोध में रविवार को पांच जिला समितियों के कार्यकर्ताओं ने रांची में विरोध मार्च निकाला और राजभवन के सामने प्रदर्शन किया। झामुमो के आक्रोश मार्च में झामुमो विधायक भूषण तिर्की कि आज के कार्यक्रम से राज्य की जनता के बीच यह संदेश जाएगा कि कैसे बीजेपी के इशारे पर राज्य में एक चुनी हुई सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही है। झामुमो विधायक ने कहा कि कौन, किसको धमकी दे रहा है, यह राज्य की जनता जानती है. झामुमो का आंदोलन जारी रहेगा।कोडरमा से विरोध मार्च में शामिल होने आये झामुमो नेता नौशाद आलम ने कहा कि हमारे गरीब आदिवासी नेता को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा परेशान किया जा रहा है, जिसके विरोध में वे यहां आये हैं और अपने नेता के साथ खड़े हैं।

झामुमो के रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच बयान दर्ज कराना अनिवार्य घोषित किये जाने के बाद झामुमो चरणबद्ध तरीके से राजभवन के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के इशारे पर चुनी हुई सरकार के खिलाफ ईडी जिस तरह से कार्रवाई कर रही है, उसके खिलाफ गुमला, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार और रांची के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।सोमवार को दूसरे जिलों से झामुमो कार्यकर्ता रांची आकर आक्रोश मार्च और प्रदर्शन करेंगे। रविवार को राजभवन पर प्रदर्शन से पहले झामुमो साहिबगंज और दुमका बंद करा चुकी है, वहीं 27 जनवरी को ईडी, बीजेपी और केंद्र सरकार के विरोध में राज्यव्यापी मशाल जुलूस भी निकाला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें