मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

इंडी गठबंधन दोबारा बनायेगी सरकार : सुप्रियो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंडी गठबंधन दोबारा बनायेगी सरकार : सुप्रियो

रांची। झारखंड में इंडी गठबंधन दोबारा सरकार बनायेगी। यह बात बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कही।उन्होंने कहा कि छठे झारखंड विधानसभा के गठन के लिए बुधवार को प्रथम चरण के 43 सीटों पर झारखंड के मूलवासी ने स्पष्ट जनादेश एवं आशीर्वाद देकर यह स्पष्ट कर दिया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दोबारा दो तिहाई बहुमत के साथ झामुमो, राजद, कांग्रेस, माले सरकार बनायेगी।उन्होंने कहा कि हम अपने सभी संकल्पित निर्णयों को क्रियान्वित करेंगे। खास कर रांची, हटिया, जमशेदपुर, आदित्यपुर, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, चांडिल, मानगो, जुगसलाई, घाटशीला, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा के प्रबुद्ध मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि यह पहला मौका है, जब इस मिथक को गलत ठहरा दिया गया है कि झामुमो को शहर के लोग पसंद नहीं करते हैं। झामुमो पूरे झारखंड राज्य के गांव टोलो से लेकर शहर के मुहल्ले एवं गलियों में समान रूप से लोगों के नित्य जीवन में जरूरी है और समाज का सबसे विश्वसनीय आवाज है।सुप्रियो ने कहा कि आइये हम सब मिल कर इसी तरह आगामी 20 नवंबर को सुबह के 7 बजे से पंक्तिद्ध होकर मतदान करें और झारखंड विरोधी एनडीए को इस राज्य से सदा के लिये विदा करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें