मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

खूंटी में भाजपा की हार का इतिहास दोहराने आए हैं जेपी नड्डा : सुप्रियो भट्टाचार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के ऐसे नेता का आगमन हुआ है, जो कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा ने खूंटी में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि वे लोकसभा के चुनाव में भी यहां आये थे। सुप्रियो ने कहा कि उनकी स्मृति में भी है कि वे खूंटी संसदीय क्षेत्र में आये थे। उन्होंने कहा कि नड्डा ने भाजपा के लिए ऐसा गढ्‌ढा खोदा वहां पर की खूंटी में अर्जुन मुंडा को यहां की जनता ने उसी गड्ढे में वोटो के बड़े अंतर से डाल दिया। सुप्रियो ने कहा कि और इसी काम और इतिहास को फिर से दोहराने के लिए वे खूंटी आये हैं।भट्टाचार्य सोमवार को हरमू स्थित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नड्डा ने आदिवासी अस्मिता की बात की। उन्होंने नड्डा से सवाल करते हुए कहा, आप जिस पार्टी से संबंध रखते हैं, उसी पार्टी की झारखंड में पहली सरकार बनी।उन्होंने कहा कि आपके पार्टी में दूसरे दल के घुसपैठिये प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे ही राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अर्जुन मुंडा भी मुख्यमंत्री बने। उसके बाद सबसे प्रख्यात मुख्यमंत्री रहे, मधु कोड़ा। वो भी आज भजपा में ही हैं। उन्होंने कहा, इसी तरह भाजपा के रघुवर दास का भी यहां पांच साल का कार्यकाल रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें