मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

सभी 14 सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत : चंपाई सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

साहिबगंज,। राजमहल लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा ने

शुक्रवार को साहिबगंज में नामांकन किया। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री चंपाई

सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने लोगों से

झामुमो प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

इसके बाद आयोजित जनसभा

में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य में महागठबंधन की सरकार ने

आदिवासी पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समाज के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं,

जिसके माध्यम से राज्य की जनता काफी लाभान्वित हुई है। उन्होंने विश्वास

जताया कि झारखंड की जनता महागठबंधन के प्रति अपना विश्वास दिखाते हुए

झारखंड की सभी 14 सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।

कल्पना

सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरे झारखंड की

जनता महागठबंधन के पक्ष में मतदान कर महागठबंधन प्रत्याशियों को जीत

दिलाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही जेल से

बाहर आएंगे और हम सभी के बीच होंगे। उन्होंने झारखंड सरकार की उपलब्धियां

बताते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित में कई योजनाएं संचालित कर रही है,

जिससे की आम लोगों को लाभ पहुंच रहा है।

राजमहल लोकसभा से झामुमो

प्रत्याशी विजय हांसदा ने कहा कि नामांकन सभा का मंच जरूर टूटा है लेकिन हम

महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है। उन्होंने भाजपा पर आरोप

लगाते हुए कहा कि चुनाव का समय आते ही भाजपा लोगों को धर्म और जाति में

बांटने का काम करती है, लेकिन अब जनता भाजपा का यह कारनामा अच्छी तरह से

समझ चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें