दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने किया नामांकन
रांची : झामुमो के प्रत्याशी नलिन सोरेन ने शुक्रवार को दुमका लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दिया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक सह राज्य सरकार के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन और मंत्री बादल पत्रलेख मौजूद थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नलिन सोरेन ने कहा कि उनकी जीत निश्चित है। जनता उनके साथ है यहां से एक बार जेएमएम भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी । मालूम हो कि नलिन सोरेन झामुमो से शिकारीपाड़ा से सात बार के विधायक हैं। पार्टी ने इस बार उन पर भरोसा जताते हुए दुमका लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है।





