मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

जीजा-साले पर अपहरण कर छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सीओ ने दिए जांच के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जीजा-साले पर अपहरण कर छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सीओ ने दिए जांच के आदेश

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र निवासी युवती ने सोमार को ठाकुरद्वारा सर्किल के क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह को दिए शिकायती पत्र में पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक और बिजनौर निवासी उसके जीजा पर अपहरण कर छह दिनों तक विभिन्न स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मामले में सीओ ने थाना ठाकुरद्वारा पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह बीते 2 नवम्बर को अपनी सहेली की शादी के लिए घर से निकली थी, तभी युवक ने अपने बहनोई जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ के गांव निवासी की मदद से रास्ते में उसे पकड़ लिया। तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर उसे बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर उन्होंने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। युवती के अनुसार साले बहनोई उसे बंधक बनाकर देहरादून, पंजाब सहित कई स्थानों पर ले गए। वहां पर दोनों ने दुष्कर्म किया। उन्होंने उसका मोबाइल सिम भी तोड़ दिया। इसके बाद 8 नवम्बर को दोनों उसे सुरजन नगर छोड़कर चले गए।पीड़िता के अनुसार जब उसने इसकी शिकायत आरोपित के परिजनों से की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें