मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

फिर से ठगने आ रहे है हेमंत साेरेन : अमर कुमार बाउरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने

11 बजकर 10 मिनट पर विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू की। इसके बाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले

पहले गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने

वरिष्ठों के

पैर छूकर आशीर्वाद लिये। कल्पना सोरेन ने लोबिन, डॉ रामेश्वर उरांव, सविता महतो और चंपाई सोरेन के भी पैर छुए।

सदन

में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इस सरकार का गठन ही लूट की

सोच के आधार पर हुआ। फिर से हेमंत सोरेन ठगने आ रहे हैं। हेमंत सरकार ने हर

साल पांच लाख नौकरी देना का वादा किया था। सात हजार रुपये प्रति माह

बेरोजगारी भत्ता देने की भी बात कही थी। लेकिन सरकार ने घोषणा पत्र पर अमल

नहीं किया।

उन्हाेंने कहा कि चार महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है। 11

महीने से राशन नहीं मिल रहा है। सहायक पुलिसकर्मी को स्थायी करने का वादा

पूरा नहीं हुआ। कल जहां मुख्यमंत्री पूजा कर रहे थे, वहां से चंद मीटर की

दूरी में एक पूर्व पार्षद को गोली मार दी जाती है। झारखंड में ऐसी है लॉ

एंड ऑर्डर की स्थिति। उन्हाेंने कहा कि बंगालदेशी घुसपैठ को लेकर हाई कोर्ट

ने भी कह दिया कि डोमेग्राफी बदल दी है। यह सरकार देश में सबसे भ्रष्ट

सरकार है। इसके एक मंत्री जेल में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें