मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पार्थ सिंह ने 100 मी. दौड़ में जीता स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स संघ ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। 19वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के

पार्थ सिंह ने रविवार को 100 मीटर दौड़ में नेशनल मीट रिकॉर्ड के बनाते हुए

स्वर्ण पदक जीता। भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के

संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 जून तक प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में

किया गया है। पार्थ सिंह ने 100 मीटर दौड़ को 10.68 सेकेंड में पूरा किया।

100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग का नेशनल रिकॉर्ड 10.63 सेकेंड अंशु रजक का

है, जो 2023 में बना था।

बालिका जेवलिन थ्रो में जामताड़ा की सविता

मुर्मू ने 41.09 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब

की नवनीत कौर और रजत राजस्थान की नीलम चौधरी ने जीता। रांची साई के

प्रशिक्षु साकेत मिंज अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाबजूद पदक

से चूके और 48.23 से. के साथ चौथे स्थान पर रहे।

इस उपलब्धि पर

भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ

के अध्यक्ष सीडी सिंह, साई कोच बिनोद सिंह, योगेश यादव, मुकुल टोप्पो, टीम

कोच आशु भाटिया,टीम मैनेजर नरेश कुजूर समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने

विजेता एथलीट को बधाई दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें