मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : गिरिडीह में घर में घुसकर युवक की हत्या, महिला गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : गिरिडीह में घर में घुसकर युवक की हत्या, महिला गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस हमले में मारे गए शख्स की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

घटना मधुबन थाना क्षेत्र की छछंदो पंचायत स्थित तिरिलटांड गांव की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पतिया हांसदा के रूप में हुई है। वह मंगलवार रात अपने घर में मौजूद थे, तभी देर रात अज्ञात हमलावर वहां पहुंच गए और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची परणी देवी भी हमलावरों के निशाने पर आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को खून से लथपथ हालत में पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आबिद खान और मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल महिला को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों के अनुसार, वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं है।

एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि मामला हत्या का है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में भय और शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें