मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः कोडरमा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः कोडरमा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित सदर थाना क्षेत्र की मिटको कॉलोनी में गुरुवार को एक 30 वर्षीय महिला की उसके घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान शंभू राणा की पत्नी नेहा राज के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी दोपहर करीब 12:30 बजे लोगों को तब हुई, जब मृतका का छोटा बेटा स्कूल वैन से पढ़ाई कर घर लौटा।

बच्चा जैसे ही कमरे के अंदर दाखिल हुआ, अपनी मां को खून से लथपथ देखकर चीखने लगा और डर के मारे घर से बाहर की ओर भागा। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

पड़ोसियों ने तुरंत महिला के पति शंभू राणा को फोन किया। आनन-फानन में परिचितों और स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में सुरक्षा को लेकर काफी डर का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा सदर थाना प्रभारी और एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

वारदात में किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है।

पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे छिपे कारणों और अपराधियों का सुराग लगाया जा सके। रिहायशी इलाके में इस तरह की घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें