मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : गुमला में शादी से 8 दिन पहले युवती ने की खुदकुशी, चतरा के जंगल में पेड़ से मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : गुमला में शादी से 8 दिन पहले युवती ने की खुदकुशी, चतरा के जंगल में पेड़ से मिला युवक का शव

गुमला/चतरा। झारखंड के गुमला और चतरा जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती और एक युवक के शव पेड़ों से फंदे पर लटके मिले। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत सेरका सियारटोली में 30 वर्षीय पूनम कुमारी का शव उसके घर के आंगन में कटहल के पेड़ से लटका मिला। पूनम की शादी आगामी 29 अप्रैल को तय थी और 26 अप्रैल से शादी की रस्में शुरू होनी थीं।

परिजनों के अनुसार, पूनम सोमवार को ही अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौटी थी और काफी खुश थी। मृतका की भाभी और सेरका पंचायत की मुखिया जय मंत्री कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में प्रेम प्रसंग और मानसिक दबाव की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पूनम की किसी युवक से फोन पर बात होती थी और सोमवार रात भी लंबी बातचीत हुई थी, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पुलिस फोन कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

इधर, चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत पारामातु स्थित घूरातरी जंगल में उमेश भारती नामक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। मंगलवार सुबह जंगल गए ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान लावालौंग निवासी प्रकाश भारती के पुत्र के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें