मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : पत्नी गई मायके तो नाराज पति ने जेसीबी से गिरा दी ससुराल की चहारदीवारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : पत्नी गई मायके तो नाराज पति ने जेसीबी से गिरा दी ससुराल की चहारदीवारी

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से अपनी ससुराल के मकान की चहारदीवारी ध्वस्त कर दी। मामले में पति-पत्नी दोनों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात इसी थाना क्षेत्र के गादी चंगुलो गांव निवासी पिंटू मंडल जेसीबी मशीन लेकर ससुराल पहुंचा और मकान की चहारदीवारी को गिरा दिया। इस घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आसपास के ग्रामीणों के मौके पर जुटने के बाद पिंटू मंडल जेसीबी लेकर वहां से भाग गया।

पिंटू मंडल का कहना है कि उसकी शादी करीब साढ़े चार वर्ष पहले हुई थी। उसका कहना है कि उसकी पत्नी बार-बार मायके चली जाती है और सास-ससुर भी उसे ससुराल भेजने के बजाय उसका समर्थन करते हैं। कई बार विदाई कराने के प्रयास के बावजूद पत्नी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए। उसका दावा है कि इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

दूसरी ओर, पत्नी उर्मिला देवी ने पति के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पिंटू मंडल रोजाना शराब के नशे में घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। इसी कारण वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उर्मिला देवी ने यह भी कहा कि वह समय-समय पर ससुराल जाती रही है।

उनका आरोप है कि पारिवारिक विवाद को लेकर पंचायत स्तर पर भी बातचीत हुई थी, लेकिन उस दौरान भी पति ने हंगामा किया और उसके गहने जबरन ले लिए।

इस संबंध में जमुआ थाना प्रभारी विभूतिदेव कुमार ने बताया कि उर्मिला देवी की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें