मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने किया जीत का दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने किया जीत का दावा

रांची। झारखंड में गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता मनोज पांडे ने कहा कि चुनाव में आंकड़े बोलते हैं और आंकड़े हमारे साथ हैं।

उन्होंने अपने दोनों उम्मीदवारों के चुनाव जीतने का दावा किया। मनोज पांडे ने कहा कि हमारे लोग साथ हैं और एकजुट हैं। एनडीए के विश्वास को लेकर उन्होंने कहा कि उनको इतना विश्वास कैसे है, यह पूछा जाना चाहिए।

झामुमो के राज्यसभा उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने दोनों सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि हम लोग दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

संख्या के आधार पर इंडिया गठबंधन के दोनों प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।

झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे ने कहा कि 'महागठबंधन' के पास जीत के लिए जरूरी संख्या होगी। कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने भी 'महागठबंधन' के प्रत्याशियों की जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि 'महागठबंधन' के दोनों उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं।

राजद विधायक सुरेश पासवान ने भी महागठबंधन की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की जीत होगी।

झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधायकों को वोट देना है। वे समझदार लोग हैं। वे झारखंड और देश के हित में वोट करेंगे।

जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि मैंने भी कई जगहों का दौरा किया और कई लोगों से मिला।

मेरा अपना वोट सुरक्षित है। जो चुनाव का प्रबंधन कर रहे हैं, वे आश्वस्त हैं। भाजपा विधायक उज्ज्वल दास ने एनडीए की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि परिमाल नाथवानी राज्यसभा सदस्य बन रहे हैं और एनडीए परिवार उन्हें भेज रहा है।

भाजपा विधायक नीरा यादव ने नंबर पूरा होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जादुई नंबर पूरा होगा। भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें