झारखंड के विश्वविद्यालयों की छुट्टियों में हुई कटौती, अब नहीं होगा विंटर वेकेशन, अब गर्मी की छुट्टी 20 दिनों की
रांची: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में अब विंटर वेकेशन नहीं होगा। क्रिसमस पर सिर्फ एक दिन 25 दिसंबर और गर्मी की छुट्टियां मात्र 20 दिनों की होंगी। होली, दीपावली, छठ की छुट्टियों में भी कटौती की गई है। इस बाबत राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों के लिए वर्ष 2024 का यूनिफॉर्म लीव कैलेंडर जारी कर दिया है। पहले राज्य के सभी विश्वविद्यालय अपने-अपने हिसाब से छुट्टियों के कैलेंडर तय करते थे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पिछले साल से छुट्टियों की एक समान व्यवस्था लागू कराई है।
मालुम हो कि पिछले वर्ष रांची विश्वविद्यालय में सालाना छुट्टियों की संख्या 86 से घटाकर 43 की गई थी। इस बार यानी वर्ष 2024 के लिए विश्वविद्यालयों ने 78 दिन की छुट्टी का कैलेंडर तैयार किया था जिसे राजभवन ने इसे घटाकर 72 दिन कर दिया है।





