झारखंड व्यापारी संघ ने रामोत्सव पर बार बंद करने की घोषणा की
रांची । झारखंड शराब व्यापारी संघ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन, 22 जनवरी को पूरे झारखंड के सभी बारों को बंद रखने का ऐलान किया है। इस महत्वपूर्ण घड़ी में, लोगों ने श्रद्धा और भक्ति से राम उत्सव का जश्न मनाने सांस्कृतिक अवसर को मनाने का फैसला किया है। झारखण्ड शराब व्यापारी संघ के महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने कहा है कि यह एक सांस्कृतिक और धार्मिक समर्थन का प्रतीक है। इसलिए संघ ने फैसला किया है की 22 जनवरी को बार बंद रहेंगे। वहीं शराब व्यापारी संघ ने सरकार को ज्ञापन दिया है, जिसमें 22 जनवरी को राज्य में सभी शराब दुकानों को बंद करने का आग्रह किया है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान कर सकता है।
रांची जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहु ने इस मौके पर कहा की इस समय में हमें धार्मिकता और सांस्कृतिकता के महत्वपूर्ण अधिकार को समझना चाहिए. इसलिए हमने पूरे राज्य के बार को बंद करने का निर्णय लिया है ताकि लोग इस सांस्कृतिक अवसर का सही रूप से उपयोग कर सकें।





