मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः कोडरमा में पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ से लटका मिला टैंकर चालक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः कोडरमा में पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ से लटका मिला टैंकर चालक का शव

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव की शिनाख्त गिरिडीह जिले के कोवार निवासी नितेश यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से टैंकर चालक था।

पुलिस के अनुसार, नितेश यादव बुधवार को अपने सहायक चालक पंकज कुमार के साथ जसीडीह से ईंधन टैंकर लेकर डोमचांच के बगड़ो स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा था। पंकज कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे नितेश किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बाहर चला गया।

इसके बाद वह वापस नहीं आया।

पंकज के मुताबिक, टैंकर खाली करने के बाद उन्होंने नितेश की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान उनका मोबाइल फोन लगातार बज रहा था, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं हुआ।

गुरुवार सुबह कुछ स्थानीय लोग टहलने के लिए पेट्रोल पंप के पीछे गए, जहां उन्होंने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

बाद में पंकज कुमार ने शव की पहचान नितेश यादव के रूप में की।

पंकज ने पुलिस को बताया कि जसीडीह से निकलने के बाद से ही नितेश लगातार किसी व्यक्ति से फोन पर बात कर रहा था और बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस भी हो रही थी। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की।

सूचना पर डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं, सहायक चालक पंकज कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें