मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने पेपर लीक मामले में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से सोमवार को मिला। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के जरिये ली गई सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक मामले की विस्तृ जानकारी राज्यपाल को दी। साथ ही निर्दोष छात्र-छात्राओं पर हुए एफआईआर को भी रद्द करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्यपाल ने आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा गया। सौंपे गये ज्ञापन में भ्रष्टाचार का उजागर करने वाले निर्दोष छात्रों पर हुए एफआईआर को वापस लेने, पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने, जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा को सस्पेंड करने, परीक्षा लेने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड करने, सीजीएल परीक्षा लेने वाली एजेंसी के जरिये संचालित सभी परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने और नयी विश्वसनीय एजेंसी का चयन कर परीक्षा का आयोजन जल्द से जल्द कराने सहित अन्य मांग शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें