मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः पुकड़ में बेटे ने हसुआ से रेत डाला पिता का गला, रात भर शव के पास बैठा रहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः पुकड़ में बेटे ने हसुआ से रेत डाला पिता का गला, रात भर शव के पास बैठा रहा

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किताझोर गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता दिवाकर सरदार की हसुआ (हंसिया) से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा रात भर पिता के शव के पास ही बैठा रहा।

बुधवार को वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अनूप सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अनूप ने मंगलवार रात किसी बहाने से अपने पिता को घर बुलाया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद अनूप ने घर में रखे हसुआ से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

अत्यधिक खून बह जाने के कारण दिवाकर सरदार की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या करने के बाद आरोपी पूरी रात घर में ही रहा। सुबह वह अपने बच्चों और पत्नी के पास गया जो उसके हिंसक व्यवहार के कारण अलग किराए के मकान में रहते थे। वारदात का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब आरोपी अपनी एक बेटी को साथ लेकर उस घर में पहुंचा, जहां शव पड़ा था।

घर के अंदर का मंजर देख बेटी चीख पड़ी और उसने तुरंत पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने आरोपी को मौके से ही धर दबोचा।

मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उसके पिता शराब के आदी हैं और अक्सर घर में मारपीट करते थे।

शराब की लत और जुल्मों से तंग आकर ही उसकी मां और सभी पांचों बहनें पिता से अलग रहने लगी थीं। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, आरोपी अनूप सरदार का व्यवहार शुरू से ही अपराधी किस्म का रहा है।

कुछ साल पहले उसने अपनी पत्नी को भी जिंदा जलाने की कोशिश की थी। शराब के नशे में वह अक्सर अपने पिता के साथ भी उलझता रहता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें