मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी: शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी: शिवराज सिंह चौहान

बोकारो। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संघर्ष का शंख फूंक दिया गया है। आज ब्राह्मण समाज ने स्वस्तिवाचन किया है और आशीर्वाद दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की ओर से वचन देता हूँ कि हम झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे। केंद्रीय मंत्री बोकारो में मंगलवार काे आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे।शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड में अन्याय और अपराध की पराकाष्ठा हो चुकी है। हेमंत सरकार चार साल तक कुछ नहीं करती, और चुनाव के समय भर्तियां निकालती है, जिससे 15 बच्चों की मृत्यु हो जाती है। माँ ने सपना देखा था कि उसका बच्चा कॉन्स्टेबल बनेगा, लेकिन वह कफ़न ओढ़कर घर लौटा। आज जितिया का पर्व है, इस पर्व पर माँ अपने बच्चों के लिए निर्जला व्रत रख रही है। जिनका बेटा नौकरी के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गया, उनके घर में यह त्योहार कैसे मनाया जा रहा होगा?भाजपा नेता ने कहा कि इस सरकार ने बोकारो का विकास रोक दिया है। हवाई अड्डे के लिए अड़ंगा लगाया जा रहा है। मैं आपको वचन देता हूं कि भाजपा की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर यहाँ का हवाई अड्डा प्रारंभ हो जाएगा।शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में घुसपैठियों के बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, विदेशी घुसपैठियों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं और उनका इस्तेमाल वोटों के लिए हो रहा है। झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी की सरकार फिर आई तो कई इलाके घुसपैठियों से भर जाएंगे। भाजपा की सरकार आने पर एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने महिलाओं और युवाओं के मुद्दे पर कहा कि झारखंड में रोटी, बेटी और माटी संकट में हैं। हमने मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहनों के खातों में पैसे डाले हैं, लेकिन यहाँ हेमंत सोरेन ने केवल वादे किए हैं। चूल्हा भत्ता के तहत 2 हजार रुपये देने का ऐलान किया था, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। चुनाव के समय हेमंत सरकार 1000 रुपये देने का दिखावा कर रही है।शिवराज ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर 2.87 लाख रिक्त पदों को भरने का निर्णय पहली कैबिनेट में लिया जाएगा। इसके लिए एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार का अवसर मिले। उन्होंने सभा के अंत में जनता से आग्रह किया कि वे इस सरकार को उखाड़ फेंकें और भाजपा की सरकार बनाएं, जो झारखंड को समृद्धि और न्याय दिलाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें