मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : पोस्ट ऑफिस से ग्राहकों के अकाउंट से उड़ाए 50 लाख, पूर्व उप डाकपाल गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : पोस्ट ऑफिस से ग्राहकों के अकाउंट से उड़ाए 50 लाख, पूर्व उप डाकपाल गिरफ्तार

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा पोस्टऑफिस से करीब 50 लाख रुपए की फर्जी निकासी के मामले में पूर्व उप डाकपाल विकास चंद्र कुलिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने डाकघर की बचत योजनाओं में जमा खाताधारकों के अकाउंट से गलत तरीके से रकम निकाली और पूरी राशि ऑनलाइन और स्थानीय जुए में गंवा दी।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच का है। इस अवधि में विकास कुलिला ने खाताधारकों के खातों से कुल 50 लाख 56 हजार 473 रुपए की अवैध निकासी की।

इस संबंध में डाक निरीक्षक सुमन कुमार सामंता की शिकायत पर गुवा थाना में कांड संख्या 34/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने फर्जीवाड़ा करके निकाली गई रकम ऑनलाइन जुए के ऐप्स डेल्टा एक्सचेंज और धूम 999 कैसीनो पर लगाई। इसके अलावा स्थानीय जुआ अड्डों पर भी उन्होंने अकाउंटधारकों के पैसे लगाए।

आरोपी के एसबीआई और डाकघर खातों की जांच में भारी मात्रा में संदिग्ध लेनदेन के प्रमाण मिले हैं।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले में जांच और कार्रवाई के लिए किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने बुधवार को आरोपी के टुंगरी स्थित आवास पर छापेमारी की और उसकी पत्नी व दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसे गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें ऑनलाइन जुए से जुड़ी कई डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली। पूछताछ में विकास कुलिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने फर्जी निकासी किस तरह से की और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें