मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: रामगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराध गिरोह का किया भंडाफोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: रामगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराध गिरोह का किया भंडाफोड़

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में गोला थाना क्षेत्र से सामने आया यह मामला महज साइबर ठगी नहीं, बल्कि एक संगठित और खतरनाक अपराध गिरोह की सच्चाई है। यहां ऑनलाइन ठगी, अपहरण और हत्या तक को अंजाम दिया गया है।

शनिवार को रामगढ़ साइबर थाना और गोला थाना की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्टू कुमार उर्फ सिन्टु उर्फ कुन्दन के रूप में हुई है, जो बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। यह वही अपराधी है, जो पटना में महाराष्ट्र के व्यापारी लक्ष्मण साधु शिंदे की हत्या के मामले में वांछित था।

आरोपी रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत हेरमदगा गांव में किराए पर रहकर साइबर ठगी का रैकेट चला रहा था।

पुलिस ने उसके पास से फर्जी सिम के साथ छह मोबाइल फोन (तीन आईफोन), 4.43 लाख रुपए नकद और बिहार नंबर की काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह बैंक कस्टमर केयर बनकर लोगों को फर्जी एपीके फाइल भेजता था, जिससे मोबाइल का पूरा कंट्रोल उसके गिरोह के हाथ में आ जाता था और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए रकम साफ कर दी जाती थी।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि यह गिरोह व्यापारियों को फर्जी मीटिंग के बहाने पटना बुलाकर उनका अपहरण करता था और फिरौती वसूलता था। पुणे के व्यापारी शिंदे की एटीएम पिन नहीं बताने पर बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि तकनीकी निगरानी और प्रतिबिंब ऐप के जरिए इस कुख्यात अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली है।

यह गिरफ्तारी साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी के कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें