मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास

पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिका चौक स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में शनिवार की रात चोरी का असफल प्रयास किया गया। रात करीब 12 बजे चोर गैस कटर लेकर बैंक का शटर काटने आये थे। मुख्य सड़क से सटे होने के कारण स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने घटना की सूचना टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार को दी।सूचना मिलते ही टीओपी प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख चोर फरार हो गया।पुलिस ने घटनास्थल से गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर और गैस कटर बरामद किया। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक चोर रूमाल से मुंह बांधकर बैंक का शटर काटने का प्रयास करता दिखा है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि ग्रामीण बैंक की यह शाखा पहले भी चोरों के निशाने पर रहा है। पिछले साल नवंबर में इसी बैंक से चोरों ने 13 लाख रुपये की चोरी की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें