झारखंड पुलिस का अभियान सम्मान में 62 पुलिस कर्मियों के समस्या का हुआ समाधान
रांची। झारखंड पुलिस ने 60 दिनों तक अभियान सम्मान शुरू किया है। डीजीपी एमवी राव के आदेश पर राज्य भर के सिपाही, हवलदार और चतुर्थवर्गीय पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए अभियान सम्मान चल रहा है। इस ’अभियान सम्मान’ के दूसरे चरण में राज्य के सभी उप-महानिरीक्षकों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के कर्मियों की समस्याओं को जानने के लिए एक मोबाईल नंबर जारी कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान झारखण्ड राज्य के सभी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षकों के समक्ष हवलदार, आरक्षी एवं चतुर्थवर्गीय कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए कुल 259 कर्मियों के अनुरोध आये। इनमें से 62 कर्मियों की सुझाव व समस्याओं का निष्पादन करते हुए संबंधित कर्मी को सूचित कर दिया दिया गया है। शेष 197 कर्मियों द्वारा प्रेषित मामलों में अग्रतर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी सोमवार को झारखंड पुलिस प्रवक्ता ने दी।





