मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

रांची। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अभियान डॉ. माइकल राज ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भी लिखा है।बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और कोडरमा जैसे जिलों में विशेष सतर्कता बढ़ाने के निर्देश झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से दिया गया है। बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थ, अवैध हथियार, पैसे और शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए झारखंड पुलिस की ओर से विशेष तौयारी की गयी है।झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने बुधवार को बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर अवैध शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, व्यापार, परिवहन और तस्करी की रोकथाम के लिए सभी तरह के निरोधात्मक कार्रवाई करने को लेकर निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं।आईजी अभियान ने बताया कि चुनाव आयोग के जरिए जो भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उसके अनुसार तमाम तरह की सतर्कता झारखंड पुलिस की ओर से बरती जा रही है। अवैध नकदी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जितना नकद ले जाने की इजाजत आम लोगों को मिलती है। अगर उससे ज्यादा कोई नकद लेकर जाता है, तो उस पर नजर रखने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड में चेक पोस्ट भी तैयार किया जा रहे हैं। सभी चेक पोस्ट पर बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। आईजी ने बताया कि वैसे झारखंड के जिले, जो बिहार से सटे हुए हैं, वहां के पुलिस अधीक्षक अपने बिहार के निकटवर्ती जिलों के पुलिस अधीधकों से समन्वय स्थापित कर अंतर जिला बैठक करेंगे। इसके अलावा अंतर राजयीय बैठक की भी रणनीति तैयार की गई है।झारखंड पुलिस की तरफ से प्रदेश के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें