मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर झारखंड पुलिस की पैनी नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए झारखंड पुलिस तैयारियों में जुटी

रांची। लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण

तरीके से कराने के लिए झारखंड पुलिस भी तैयारियों में जुट गई है। पुलिस

मुख्यालय के निर्देश पर नक्सल अभियान, लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन के

साथ साथ आपराधिक तत्वों के निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू की गई। साथ ही इस

बार पूर्व के चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले भी पुलिस के

राडार पर हैं।

झारखंड में चार चरणों में मतदान होना है। सुरक्षित और

फेयर मतदान के करवाने के लिए झारखंड पुलिस हर इंतजाम करने में जुटी हुई।

इस बार वैसे तत्व जो पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करते हुए चिन्हित हुए थे

वे भी पुलिस के राडार पर हैं। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह स्टेट पुलिस

नोडल पदाधिकारी अमोल वी होमकर ने जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि वे

पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करने वाले तत्वों को भी चिन्हित करें। इनमें

यदि कोई वारंटी है या फरार चल रहा तो उन पर कानूनी कार्रवाई करें। सभी

थानों में ऐसे तत्वों की सूची भी तैयार करा कर रखें, ताकि उनपर नजर रखी जा

सके।

आईजी होमकर ने निर्देश दिया है कि हिस्ट्रीशीटरों को चिन्हित

कर कार्रवाई करें। इसके साथ लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन, निरोधात्मक

कार्रवाई भी की जाए। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया है कि

सक्रिय अपराधियों के साथ उग्रवादियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई

करें।

कुछ तत्व चुनावों के समय गड़बड़ी फैलाने और अफवाह के लिए सोशल

मीडिया का प्रयोग करते हैं। ऐसे में पुलिस अफसरों को यह भी निर्देश दिया

गया है कि वे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सशक्त करें। लोकसभा चुनाव के

दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा व्हाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक पर अराजकता

नहीं फैलायी जा सके, इसके लिए निगरानी बेहद कड़ी करने को कहा गया है। साथ ही

जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि इन विषयों के लिए अलग से हेल्पलाइन

नम्बर जारी करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें