मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:22 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के स्थापना की 25वीं वर्षगांठ, सीएम हेमंत बोले- राज्य ने संघर्ष से स्थिरता और समृद्धि की प्रेरक यात्रा तय की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के स्थापना की 25वीं वर्षगांठ, सीएम हेमंत बोले- राज्य ने संघर्ष से स्थिरता और समृद्धि की प्रेरक यात्रा तय की

रांची। झारखंड आज 15 नवंबर को अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य राजकीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे राज्य भर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं।

वर्ष 2000 में इसी तारीख को देश के नक्शे पर 28वें राज्य के रूप में इसका उदय हुआ था।

बिहार के 18 जिलों को विभाजित कर यह नया राज्य बनाया गया था। यह तारीख इसलिए भी खास है कि 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी अस्मिता के इस अमर नायक के नेतृत्व में हुए उलगुलान ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उनकी ही स्मृति में राज्य की स्थापना की तारीख 15 नवंबर तय की गई थी।

बिहार को विभाजित कर अलग झारखंड राज्य बनाने का ऐतिहासिक बिल संसद ने 2 अगस्त, 2000 को पारित किया था।

केंद्र में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसकी पहल की थी। इसके पहले लगभग पांच दशकों तक चले आंदोलन के बाद बिहार विधानसभा ने अलग झारखंड राज्य के गठन का प्रस्ताव 22 जुलाई, 1997 को पारित किया था।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड स्थापना की रजत जयंती पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड आज अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर रहा है, यह विभिन्न क्षेत्रों में हमारी प्रेरणादायक प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी की सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर उन्नति की कामना करता हूं।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि धरती आबा बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो, और फूलो-झानो की वीर भूमि हमारा झारखंड अपने गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरे कर रहे है। इन वर्षों में झारखंड ने संघर्ष से स्थिरता और स्थिरता से समृद्धि की प्रेरक यात्रा तय की है। इसे प्रगति पथ पर आगे ले जाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें