मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः खूंटी में शख्स की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी भतीजा फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः खूंटी में शख्स की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी भतीजा फरार

रांची। झारखंड के खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कोरवा गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 50 वर्षीय गनसा लोहरा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। हत्या का आरोप मृतक के ही भतीजे सुगना लोहरा पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार है।

घटना की सूचना मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया और पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया। मौके की तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है, जिसे उसने लकड़ियों के ढेर में छिपा दिया था।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

मृतक के पुत्र ने बताया कि रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच उसे पिता के कमरे से जोर की चीख सुनाई दी थी। भय के कारण वह कमरे से बाहर नहीं निकला, लेकिन जब कुछ देर बाद आवाज बंद हो गई तो उसने पिता के कमरे में जाकर देखा कि उनके माथे से खून बह रहा था और उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी उसने परिजनों और पड़ोसियों को दी।

सुबह करीब साढ़े चार बजे तक ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

इसके बाद बाजारटांड़ में बैठक कर पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के पीछे भतीजे सुगना लोहरा का ही हाथ है। खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर वारदात के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें