मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: दुमका होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध मौत, महिला हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: दुमका होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध मौत, महिला हिरासत में

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में गुरुवार को एक शख्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोड्डा जिले के बोआरिजोर थाना के अंतर्गत सकरीकित्ता रामपुर निवासी मोहम्मद सादिक हुसैन अंसारी के रूप में हुई है। वह गोड्डा जिले के एक मदरसे में शिक्षक का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, सादिक हुसैन दुधानी टॉवर चौक स्थित होटल के कमरे में एक महिला के साथ ठहरे हुए थे। होटलकर्मियों द्वारा कमरे में एक व्यक्ति के अचेत होने की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि सादिक हुसैन और उनके साथ कमरे में ठहरी महिला के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे। पुलिस ने मौके से महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि गुरुवार को खाना खाने के बाद कमरे में लौटते ही सादिक की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वे तड़पने लगे।

कुछ देर बाद जब वे शांत हो गए तो उसे लगा कि वे सो गए हैं, लेकिन काफी समय तक कोई हलचल न होने पर उसने शोर मचाया और होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी।

नगर थाना पुलिस मामले की हर संभावित पहलू से तफ्तीश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह प्राकृतिक मृत्यु का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।

होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस हिरासत में ली गई महिला से उनके संबंधों और दुमका आने के उद्देश्य को लेकर पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें