मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: जमशेदपुर पुलिस ने लूट और चोरी की अलग-अलग घटनाओं में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: जमशेदपुर पुलिस ने लूट और चोरी की अलग-अलग घटनाओं में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया

जमशेदपुर। झारखंड की जमशेदपुर पुलिस ने लूट और चोरी की अलग-अलग घटनाओं में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों का पर्दाफाश होने के बाद जमशेदपुर सिटी के एसपी कुमार शिवाशीष ने जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

एक मामला जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह सरायकेला होटल में काम करता था और वहां से लूट व डकैती की घटनाओं में शामिल रहा था।

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 29 वर्षीय अजय सिंह उर्फ अजय बाल्मिकी के रूप में हुई।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरोपी अजय सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। उसने 10 नवंबर 2025 को परसुडीह थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कार्यालय में हथियार के बल पर लूट की घटना की थी। लूट में प्राप्त रकम से आरोपी ने मोबाइल खरीदा था। उन्होंने बताया कि वह पहले बागबेडा और बिरसानगर थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमों में सजायाफ्ता रह चुका है। सिटी एसपी ने कहा कि फिलहाल समय रहते कार्रवाई करने से कोई बड़ी घटना टल चुकी है।

दूसरी घटना में जमशेदपुर पुलिस ने बीते 8-9 जनवरी की रात्रि में परसुडीह थाना क्षेत्र में घटित चोरी कांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में विकास महतो, संजय कुमार और राजेश शर्मा शामिल हैं।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह निवासी ओम प्रकाश नारायण के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस चोरी में 35 हजार रुपए नगद, जेवरात, लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था।

पुलिस के अनुसार, मामले की छानबीन के दौरान तीन अपराधी विकास महतो, संजय कुमार और राजेश शर्मा संलिप्त पाए गए। इनके कब्जे से चोरी की कई वस्तुएं जब्त की गई हैं, जिनमें 5000 रुपये नगद भी शामिल हैं।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए अपराधियों में से संजय कुमार और विकास महतो का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है। दोनों पर पूर्व में विभिन्न चोरी और आपराधिक मामलों में केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें