मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

दुमका की घटना से झारखंड हुआ शर्मसार: बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को कहा कि झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था के फलस्वरूप दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने राज्य की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी धूमिल कर दिया है।

मरांडी ने कहा कि पीड़ित महिला के साथ पुलिस अधिकारियों ने भी जिस तरह का व्यवहार किया, वह अमानवीय है। मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि दोषियों को ऐसी कठोर सजा दें जो एक नज़ीर बन जाए। साथ ही गड़बड़ी करने वाले थाने से लेकर ज़िले तक के छोटे-बड़े पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करें।

मरांडी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस की निकम्मी सरकार को साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों के मान-प्रतिष्ठा से कोई मतलब नहीं। इन्हें बस लूटपाट एवं अपने परिवार की तिजोरियों को भरने से मतलब है। झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसलिए भयमुक्त वातावरण बनाएं ताकि देश विदेश के पर्यटक यहां सुरक्षित रूप से भ्रमण कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें