मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: साहिबगंज में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की, पुलिस ने भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: साहिबगंज में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की, पुलिस ने भेजा जेल

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के रतनपुर गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके कथित प्रेमी रोहित साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 15 वर्षीय किशोर ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मीनू देवी का अपने भांजे रोहित साह के साथ अवैध संबंध था। 7 फरवरी को महिला का पति हेमंत साह किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान रोहित साह घर आया। बताया जाता है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी आयुष ने उन्हें देख लिया और शोर मचाने लगा। इसी बीच दोनों ने मिलकर उसे काबू में किया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

दोनों ने बाद में शव को घर के पीछे तालाब के पास फेंक दिया। पति के लौटने पर महिला ने बेटे के लापता होने की कहानी गढ़ी।

उसने बताया कि आयुष बाथरूम जाने की बात कहकर निकला था और वापस नहीं लौटा।

परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद किशोर तालाब किनारे अचेत अवस्था में मिला। उसे बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ के सोनाजोड़ी अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरी घटना का खुलासा किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें