मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः पलामू में युवक ने ममेरी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला और खुद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः पलामू में युवक ने ममेरी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला और खुद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया इलाके में एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की टांगी (कुल्हाड़ी) से काटकर हत्या कर दी और उसके कुछ ही घंटों बाद स्वयं भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

प्रथम दृष्ट्या इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग से उपजा विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और उसकी ममेरी बहन खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। खुशबू अपने मामा के घर रहकर ही पढ़ाई करती थी। विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर बिट्टू ने घर में रखी टांगी से खुशबू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिट्टू यह कहते हुए घर से फरार हो गया कि वह भी जान देने जा रहा है।

सोमवार सुबह बिट्टू कुमार सिंह का क्षत-विक्षत शव पास के ही रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मामला आपसी प्रेम प्रसंग में हुए विवाद का प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा, परिजनों के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर यह स्पष्ट है कि भाई ने बहन की हत्या की और फिर ग्लानि या डर वश खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के जरिए घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें