अवकाश के बाद सोमवार से खुलेगा हाई कोर्ट, हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर भी होगी सुनवाई
रांची,। ग्रीष्मावकाश के बाद 10 जून (सोमवार) से झारखंड हाई कोर्ट
की कार्यवाही पूर्व निर्धारित रूप से चलेगी। हाई कोर्ट की सभी बेंच में
सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई होगी। वहीं 10 जून को ही जमीन घोटाले मामले में
आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी।
मामले में अब तक ईडी का जवाब नहीं आया है।
पिछली सुनवाई में कोर्ट
ने ईडी को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। यह सुनवाई हाई
कोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की बेंच में शाम चार बजे होगी। हाई
कोर्ट के कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष ग्रीष्मावकाश 20 मई से सात जून तक
निर्धारित था।





