मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर लगा जुर्माना किया माफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर लगा जुर्माना किया माफ

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने याचिका में त्रुटि दूर किए बिना हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए मेंशन करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर पूर्व में लगाए गए 1,25,000 के जुर्माने को बुधवार को माफ कर दिया।याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने अर्जुन मुंडा पर लगाए गए जुर्माना की राशि माफ करने का आग्रह कोर्ट से किया था, जिसे कोर्ट ने मान लिया। साथ ही कोर्ट ने रांची में बीजेपी के सचिवालय मार्च मामले में धुर्वा थाने में दर्ज एफआईआर मामले में अर्जुन मुंडा सहित 27 आरोपितों पर पीड़क कार्रवाई पर रोक 25 जुलाई तक बरकरार रखी है।

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा 11 अप्रैल, 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान यह पाया कि याचिका में त्रुटि अब तक दूर नहीं की गई है। इसके बाद भी मामले को कोर्ट में सुनवाई के लिए मेंशन किया गया। बाद में मामले की सुनवाई भी हाई कोर्ट में हुई थी।

कोर्ट ने याचिका में त्रुटि दूर किए बिना इस याचिका को कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए मेंशन करने को गंभीरता से लेते हुए अर्जुन मुंडा पर 1,25,000 रुपये जुर्माना लगाया था। हालांकि, कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री अर्जुन मुंडा सहित 27 आरोपितों को तत्काल राहत देते हुए उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें