मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाईकोर्ट ने लापता युवती के कथित नरकंकाल का डीएनए टेस्ट कराने का दिया आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड हाईकोर्ट ने लापता युवती के कथित नरकंकाल का डीएनए टेस्ट कराने का दिया आदेश

रांची। झारखंड के बोकारो जिले से 18 वर्षीय छात्रा पुष्पा कुमारी महतो के नौ महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच प्रक्रिया को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य की पुलिस द्वारा बरामद किए गए पुष्पा के कथित नरकंकाल का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया है।

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने गुरुवार को इससे संबंधित याचिका की सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि बरामद नरकंकाल का डीएनए परीक्षण कोलकाता स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में कराएं। इसके साथ ही कोर्ट ने जांच की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कंकाल का पोस्टमार्टम जमशेदपुर के बजाय रांची स्थित रिम्स में कराने का निर्देश जारी किया है।

सुनवाई के दौरान राज्य के डीजीपी, बोकारो एसपी, एफएसएल निदेशक और नई गठित एसआईटी के सदस्य व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए। अदालत ने मामले की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जाहिर करते हुए सॉलिसिटर जनरल को निर्देश दिया कि आगामी 48 घंटे के भीतर मृतका के माता-पिता और बरामद कंकाल के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए कोलकाता भेजे जाएं।

राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर इस जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

सुनवाई के दौरान डीजीपी ने अदालत को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले का निष्पादन जल्द से जल्द कर लिया जाएगा। वहीं, सरकार की ओर से कोर्ट को सूचित किया गया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित थाना के 18 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

इस पर अदालत ने तीखी मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल निचले स्तर के कर्मियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि उच्च पदस्थ अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2025 में दर्ज अपहरण के इस मामले में पुलिस महीनों तक निष्क्रिय रही थी। मृतका की मां रेखा देवी द्वारा हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करने के बाद ही पुलिस तंत्र सक्रिय हुआ।

पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक कंकाल बरामद किया था। प्रार्थी पक्ष के वकील विंसेट रोहित मार्की ने आशंका जताई है कि बरामद कंकाल पुष्पा कुमारी महतो का नहीं है। अब डीएनए रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद अवशेष लापता युवती के हैं या नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें