मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

सचिवालय घेराव मामलाः हाई कोर्ट से बाबूलाल और अर्जुन मुंडा को मिली राहत बरकरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । झारखंड हाई कोर्ट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल

मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मिली राहत फिलहाल बरकरार

रहेगी।

गुरुवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब दाखिल

करने के लिए समय देने की मांग की। अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम

मौका देते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। पिछले

वर्ष भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हुए उपद्रव के बाद तीन पूर्व

मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा और आधा दर्जन

सांसद समेत 41 लोगों पर धुर्वा थाने में केस दर्ज किया गया है, जिसकी अपराध

संख्या 107/2023 है।

आराेपिताें पर उपद्रव करने, दंगा भड़काने,

सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपराध

के लिए उकसाने और दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराएं

लगायी गयी हैं। इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय

कुमार द्विवेदी के कोर्ट में हुई। बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा की ओर से

अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने बहस की

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें