झारखंड हाई कोर्ट और रांची सिविल कोर्ट मंगलवार से खुलेगा
रांची,
01 जनवरी झारखंड हाई कोर्ट और रांची सिविल कोर्ट मंगलवार से
खुलेगा। कोर्ट की कार्यवाही सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।
जानकारी
के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की
अध्यक्षता वाली खंडपीठ सहित सभी अदालत में सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई होगी।
वहीं रांची सिविल कोर्ट में भी सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई होगी।





