मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत राज्य को 2024 में छह प्रतिस्पर्धाओं की मिली मेजबानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

29 दिसंबर वर्ष 2024 में झारखंड को पहली बार राष्ट्रीय स्कूली

खेल प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलेगा। 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल

प्रतियोगिता के अंतर्गत छह अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी करने का

राज्य को मौका मिलेगा।

इन प्रतियोगिताओं में अनुमानतः 5,600 से अधिक

प्रतिभागी भाग लेंगे। जिन छह प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी राज्य को मिली है

उनमें फुटबॉल अंदर 14 बालक-बालिका, कबड्डी अंडर 14 बालक, वुशु अंडर 17 एवं

19 बालक/बालिका, खो-खो अंडर 14 बालक-बालिका, साइक्लिंग अंडर 14,17 एवं 19

बालक-बालिका, स्केटिंग अंडर 11,14,14 एवं 19 बालक-बालिका शामिल हैं।

फुटबॉल

का आयोजन 17 जनवरी, से 21 जनवरी, कबड्डी और वुशु का आयोजन 24 जनवरी से 28

जनवरी तक, खो-खो का आयोजन 31 जनवरी से चार फरवरी तक, साइक्लिंग का आयोजन आठ

फरवरी से 12 फरवरी तक और स्केटिंग का आयोजन 15 फरवरी से 19 फरवरी तक होगा।

ये सभी प्रतिस्पर्धाएं रांची में आयोजित होंगी।

राज्य शिक्षा

परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने बताया कि यह आयोजन

राज्य के लिए गौरव की बात है। आयोजन के संदर्भ में शिक्षा सचिव के रवि

कुमार और राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी का निरंतर

मार्गदर्शन मिल रहा है। दोनों पदाधिकारियों के सकारात्मक विजन और टीम के

निरंतर अभ्यास से हमें अपने होमग्राउंड में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय

स्कूली खेल प्रतिस्पर्धाओं में जीतने का मौका मिलेगा। इसे लेकर हम सभी काफी

आशान्वित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें