मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक बारिश, सबसे अधिक रांची में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक बारिश, सबसे अधिक रांची में

रांची। झारखंड में अब तक सामान्य से अधिक मानसून की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक सामान्य से औसत 92 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है।मौसम विभग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 25 जून तक झारखंड में 139.9 मिमी के मुकाबले 268.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।राज्य में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 231 मिनी बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बारिश राज्य में देवघर जिले में हुई है। यहां पर सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।रांची में 146.4 के मुकाबले 484.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।वहीं देवघर में 136.8 मिमी की तुलना में 117.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।झारखंड के जिन जिलों में अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है उनमेंलातेहार में 130 के मुकाबले 422.6 मिमी, लोहरदगा में 146.2 की तुलना में 388.2, रामगढ़ में 147.2 के मुकाबले 357.4, सरायकेला-खरसावां में 157.9 की तुलना में 400 मिमी, खूंटी में 150.9 मिमी की तुलना में 287.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।इधर, राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार को भी सुबह से रुक- रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में 29 जून तक बारिश होने की संभावना है। कहीं- कहीं भारी बारिश होने और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8, जमशेदपुर में 33.7, डाल्टेनगंज में 33.3, बोकारो में 33.5 और चाईबासा में तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें