मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः गिरिडीह में झाड़ी में महिला का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंडः गिरिडीह में झाड़ी में महिला का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी बगोदर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने बेको गांव में बंगाली टोला के पास एक सुनसान स्थान पर शव पड़ा देखा। शव आंशिक रूप से जला हुआ है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव एक से दो दिन पुराना हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है और हाल के दिनों में दर्ज लापता युवतियों के मामलों की भी जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और वहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें