झारखंड की सेवा करने का अवसर मिला, इन दिनों को ताउम्र संजोकर रखूंगा : सीपी राधाकृष्णन
रांची,। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मंगलवार काे
विदाई दी गई। अब वो महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। झारखंड के राज्यपाल के
रूप में रांची में अपने विदाई दिवस पर सीपी राधाकृष्णन ने राज्य के प्रति
अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट
कर लिखा है कि राज्यपाल के रूप में झारखंड की पवित्र भूमि और लोगों की सेवा
करने का अवसर मिला है। कभी नहीं भूलूंगा। जीवन भर इसे संजोकर रखूंगा और
हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहूंगा।
सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर
लिखा है, "जोहार झारखंड! झारखंड के राज्यपाल के रूप में रांची में अपने
विदाई दिवस पर, मैं भगवान बिरसा मुंडा जी की पवित्र भूमि के लोगों के प्रति
अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। जिन्होंने पिछले 1.5 वर्षों से खुले
हाथों से मेरा स्वागत किया और मुझ पर अपना प्यार और स्नेह बरसाया। यह मेरे
जीवन के सबसे गौरवपूर्ण और खुशी के दिनों में से एक रहा है। मुझे राज्यपाल
के रूप में झारखंड की पवित्र भूमि और लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है।
कभी नहीं भूलूंगा, जीवन भर इसे संजोकर रखूंगा और हमेशा मेरे दिल के बहुत
करीब रहूंगा। मैं महान झारखंड राज्य को सदैव आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं
देता हूं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार रात
झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नया राज्यपाल को नियुक्त
किया है। करीब 17 महीने बाद झारखंड को फिर से नया राज्यपाल मिल गया है।
झारखंड के संतोष गंगवार झारखंड को नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया
है। वह जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे





