मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

विवेकानन्द के विचार निरंतर युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे: राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

12 जनवरी राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह समारोह एक महान

विचारक एवं आध्यात्मिक विभूति युगपुरुष स्वामी विवेकानन्द के प्रति

श्रद्धांजलि की है। स्वामी विवेकानन्द के विचार युवाओं का निरंतर

मार्गदर्शन करते रहेंगे। साथ ही कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते

रहेंगे। उनके विचार हमें आत्मविश्वास, समर्पण और राष्ट्र के विकास के प्रति

प्रतिबद्धता के लिए प्रेरित करती हैं।

राज्यपाल शुक्रवार को रांची

के केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में बोल

रहे थे। राज्यपाल ने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण किया तथा

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वामी

विवेकानन्द ने युवाओं के चरित्र निर्माण, नैतिकता एवं बेहतर मूल्यों पर

आधारित समाज के निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय

विश्वविद्यालय ने अपनी 14 वर्षों की यात्रा में, नवाचार एवं रचनात्मकता को

बढ़ावा देते हुए ज्ञान आधारित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

है।

राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दिखाये गए मार्ग पर

चलकर भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर

अग्रसर है। आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ने के बाद भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व

में भारत ने विश्व बंधुत्व की भावना का परिचय दिया है। कोविड के समय टीका

विकसित कर भारत ने न सिर्फ अपने देशवासियों को, बल्कि अन्य देशों को भी

नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें