मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

विस चुनाव में प्री-पोल ड्यूटी के लिए राज्य को मिली अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विस चुनाव में प्री-पोल ड्यूटी के लिए राज्य को मिली अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनी

रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड को चुनाव आयोग के निर्देश पर 100 कंपनी अर्द्धसैनिक बल प्राप्त हुआ है। इनमें सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आइटीबीपी शामिल हैं। इन बलों को राज्य के सभी 24 जिलों में तैनात किया जाएगा।प्रत्येक जिले में 3 से 5 कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। ये बल फ्लैग मार्च, क्षेत्रीय डोमिनेशन, और चेकिंग जैसे कार्यों में लगाए जाएंगे, ताकि आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़े और चुनाव के समय व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए झारखंड पुलिस ने चुनाव आयोग से 590 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग की है। हालांकि, अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है कि झारखंड को कितनी और कंपनी मिलेगी।उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में झारखंड को 230 कंपनी अर्द्धसैनिक बल मिले थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें