मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : धनबाद स्टेशन पर 9 लाख रुपए का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : धनबाद स्टेशन पर 9 लाख रुपए का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

धनबाद। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नारकोस के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर 18.280 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 9.14 लाख रुपए आंकी गई है।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच की निगरानी के दौरान एक युवक तीन पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट धनबाद और अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर युवक को ट्रेन से उतारकर पूछताछ और तलाशी ली।

जांच में तीनों बैगों से 18 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 18.280 किलोग्राम पाया गया।

गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के मधुरी गौरीपुर निवासी कृष्णा के रूप में बताई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके साथ लाल कुमार और रोहित कुमार भी थे, जिन्होंने अपने बैग उसे ट्रेन में चढ़ाने के लिए सौंपे थे।

कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि गांजा की खेप उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पहुंचाई जानी थी, जहां एक अन्य व्यक्ति को इसकी डिलीवरी दी जानी थी। इसके एवज में तीनों को 1,500 रुपए, भोजन और यात्रा खर्च देने का आश्वासन मिला था। आरपीएफ ने गांजा के अलावा आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन भी जब्त किया है।

उपनिरीक्षक पालिक मिंज की लिखित शिकायत पर राजकीय रेल थाना, धनबाद में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अवर निरीक्षक सिद्धेश्वर बरुली को सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में हाल के महीनों में गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन, रेलवे यार्ड और शहरी क्षेत्रों में की गई कई कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें