मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: दुमका की मयूराक्षी नदी में बहे चार छात्र, एक का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: दुमका की मयूराक्षी नदी में बहे चार छात्र, एक का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार छात्र डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से चार मोबाइल फोन और छात्रों के कपड़े बरामद किए हैं।

मृतक की पहचान शहर के बक्शी बांध इलाके के रहने वाले कृष्ण सिंह (17) के रूप में हुई है, जो स्थानीय जिला स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। लापता छात्रों की पहचान आर्यन कुमार, कृष और आर्यन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों छात्र गुरुवार की शाम घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच, हरिपुर गांव के कुछ लोगों ने नदी किनारे कपड़े और मोबाइल देखे और अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया, जबकि तीनों छात्रों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

नदी में डूबे छात्रों के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग नदी के किनारे मौजूद हैं। लोग छात्रों के सुरक्षित निकलने की कामना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मयूराक्षी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और लगभग 20 फीट तक पानी होने से सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि गोताखोरों की और टीम बुलाई गई है और जल्द ही छात्रों की तलाश के लिए उन्हें नदी में उतारा जाएगा।

जिस जगह यह घटना हुई है, उसे लोग ‘मिनी गोवा’ कहते हैं। बताया जाता है कि इस स्थान पर वर्ष 2016 में भी स्नान करने गए छह छात्र डूब गए थे। झारखंड में इस वर्ष मानसून के दौरान नदियों, तालाबों, डैमों और जलाशयों में डूबने से 40 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर छात्र-युवा थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें