मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: शादी से इनकार पर नाबालिग बेटी की हत्या कर फरार हो गया था पिता, गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: शादी से इनकार पर नाबालिग बेटी की हत्या कर फरार हो गया था पिता, गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की रस्सी से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी और कमरे का दरवाजा बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की का शव बरामद होने के 10 दिन बाद आरोपी पिता निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

गढ़वा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 19 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि परती कुशवानी गांव स्थित निर्मल सिंह के घर से तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के भाई अविनाश कुमार सिंह की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया।

कमरे के अंदर आकृति कुमारी का शव पड़ा मिला।

घटना के बाद मृतका के भाई के बयान पर केतार थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी घटना के बाद राजस्थान भाग गया था और जमानत की कोशिश में वापस गढ़वा आने वाला है।

पुलिस को 27 मई को सूचना मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश के कोन क्षेत्र से होकर खरौंधी के रास्ते नगर ऊंटारी की ओर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने बजरमरवा के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वाहन देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

उसने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान में जहां काम करता था, वहीं एक युवक से बेटी की शादी तय कर चुका था। हालांकि, आकृति राजस्थान जाकर शादी करने के लिए तैयार नहीं थी और गांव में ही रहना चाहती थी। इसी बात से नाराज होकर उसने सोई अवस्था में रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर में ताला बंद कर फरार हो गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें