मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम में बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : पूर्वी सिंहभूम में बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात की वजहों का पता नहीं चल पाया है। मृतका की पहचान बुस्की मुर्मू के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह की है।

पुलिस के अनुसार, बुस्की मुर्मू रोज की तरह गांव के समीप स्थित महुआ पेड़ के नीचे महुआ फल (कोचड़ा) चुनने गई थीं। इसी दौरान गांव का राम सरदार वहां पहुंचा और उनपर अचानक बड़े पत्थर से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव और सब-इंस्पेक्टर सहदेव सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी राम सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में भय और शोक का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें