मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडमा गांव में फुलकू नदी किनारे बुधवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने नदी तट पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तोरपा थाना प्रभारी मुकेश यादव एवं एसआई रोशन खाखा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर शव को कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियों से प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या की गई है। संदेह है कि युवती के दुपट्टे से ही गला घोंटकर उसे मारा गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके। खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जानकारी की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें