मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: गिरिडीह के जंगल में 'कंट्रोल रूम' बनाकर चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 6 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: गिरिडीह के जंगल में 'कंट्रोल रूम' बनाकर चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 6 गिरफ्तार

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में साइबर ठगों ने अब पुलिस से बचने के लिए जंगलों को अपना नया 'सेफ हाउस' बना लिया है। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरनबारी और कोठाहरिया जंगल में चल रहे एक हाईटेक 'जंगल कंट्रोल रूम' का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मौके से छह शातिर साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोचा है, जो देशभर के लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, रंजीत कुमार मंडल और आदित्य कुमार मंडल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, ये अपराधी आबादी वाले इलाकों से दूर घने जंगलों में इसलिए ठिकाना बनाते थे ताकि पुलिस की आवाजाही पर दूर से नजर रखी जा सके और नेटवर्क सिग्नल का इस्तेमाल कर बिना किसी शोर-शराबे के ठगी को अंजाम दिया जा सके।

जंगल से ऑपरेट हो रहे इस गैंग की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी।

ये अपराधी लोगों के मोबाइल पर फर्जी एपीके फाइल का लिंक भेजते थे। जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति उस लिंक को खोलता, जंगल में बैठे इन ठगों के पास उस व्यक्ति के मोबाइल का पूरा एक्सेस पहुंच जाता था। इसके बाद हैक किए गए मोबाइल के जरिए बैंक खातों से चंद मिनटों में खून-पसीने की कमाई साफ कर दी जाती थी।

पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल ये जंगल तक पहुंचने और ठगी के उपकरणों को छिपाने में करते थे।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से कई हिस्ट्रीशीटर हैं, जो दिल्ली और गिरिडीह के विभिन्न थानों से पहले भी जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से गिरोह बनाया और इस बार ठिकाने के रूप में जंगलों को चुना। पुलिस अब इन ठगों के बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें