मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : पलामू में अपराधियों ने पंचायत समिति के पूर्व सदस्य समेत दो लोगों को मारी गोली, स्थिति गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : पलामू में अपराधियों ने पंचायत समिति के पूर्व सदस्य समेत दो लोगों को मारी गोली, स्थिति गंभीर

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अपराधियों ने पंचायत समिति के पूर्व सदस्य नवीन प्रसाद (45 वर्षीय) और अजीत कुमार गुप्ता (52 वर्षीय) को गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9 बजे कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड पर हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवीन प्रसाद अपने क्षेत्र में कंबल वितरण को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौके पर पहुंचे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के प्रयास में नवीन प्रसाद पास की एक दुकान में घुस गए, लेकिन अपराधियों ने दुकान के भीतर भी फायरिंग जारी रखी।

इस दौरान दुकानदार अजीत कुमार गुप्ता को हाथ में गोली लग गई, जबकि नवीन प्रसाद के सीने में गोली लगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अजीत कुमार गुप्ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि नवीन प्रसाद की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। बाद में दोनों को बेहतर उपचार के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। बताया गया है कि नवीन प्रसाद पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं और नगर निगम की निवर्तमान पार्षद सुषमा आहूजा के पति हैं।

डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लगी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य सभी पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें